कैसे बनें टॉपर्स

हेलो दोस्तोेे! आज हम आपको बताएंगे कि आप ’’कैसे बने टोपर्स’’ यह सवाल अक्सर हर विद्यार्थी के मन में जरूर उठता है। आजकल कॉम्पटीशन का दौर है, और हर कोई ज्यादा से ज्यादा मार्क लाना चाहता है। ऐसी स्थिति में आप किस प्रकार से तैयारी करें कि आप भी टापर्स बन जाऐं। टापर्स बनने के लिए दुनियादारी के सारे कामों को त्यागकर एक सन्यासी की तरह सिर्फ परीक्षा की ही धुनी रमानी होगी।
अब यह समझे कि “रण की भेरी बज “चुकी है। अब हथियार उठाने का समय नहीं बल्कि उनमें धार तेज करने का समय आ चुका है संघर्ष के मैदान में जय भवानी बोलकर कूद पड़ने का समय आ गया है।
गाॅधीजी का ’’करो या मरो’’ का नारा अपनी सांसों की ध्वनि से बाॅधना होगा। हमारी प्रक्रिया आपकी सफलता, खैर अब बहुत हुई बातें अब मित्रों मुख्य चर्चा पर आते है। टापर्स बनने के लिए निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्यान केन्द्रित करना होगाः-
1 दिनचर्या बनाएं:- टापर्स बनने के लिए दोस्तों एक निर्धारित टाइम टेबल बनाकर उसे प्रतिदिन फाॅलो करना बहुत ही जरूरी होता है। सभी विषयों को समय दें तथा हर एक घंटे में 5-10 मिनट का ब्रेक रखें। कमजोर विषय को टाइम टेबल में पहले रखें। तो दोस्तों टाइम टेबल बनाना जरूरी नही होता बल्कि उस टाइम टेबल का अनुशासन एवं दृढता से पालन करना अतिआवश्यक होता है। पढाई करने के लिए समय निकालना होता है। तथा प्रतिदिन अध्ययन की आदत डालनी होती है।
2 पाठ्यक्रम निर्धारित करें:- टापर्स बनने के लिए सारे विषयोें के पाठ्यक्रम को निर्धारित करें तथा उसका रिवीजन किस स्त्रोत से करना है उसे भी निर्धारित करें।
3 स्वयं नोट्स बनाएं:- दोस्तों जब भी पढाई करें उसका नोट्स बनाते जाए क्योंकि ये रिवीजन का सबसे अच्छा तरीका होता है। नोट्स बनाने से बेहतर याद होता है तथा पुस्तक की जानकारी संक्षेप में मिल जाती है साथ ही लिखने कि स्पीड भी बढती है, जो परीक्षा के टाइम रिवीजन करनें में आसानी होती है। इसके अलावा रेफ्रेंस बुक खरीदने से उनमें पहले से बने नोट्स मिल जाते है। कुछ किताबों के नोट्स तो आॅनलाइन प्ले स्टोर पर ऐप के माध्यम से मिल जाते है। उदाहरणः-एग्जाम गुरूजी, अनएकेडमी, वाई फाई स्टडी आदि।
4 प्रतिदिन पढाई करें:- दोस्तों टापर्स बनने के लिए रेगुलर अध्ययन करना जरूरी होता है। प्रतिदिन क्लास मे नियमित रूप से उपस्थित रहना चाहिए और खाली समय का सही उपयोग करना चाहिए। पढने वाले छात्रों के साथ मित्रता करनी चाहिए। क्लास में शिक्षक की बातों को ध्यान केन्द्रित करके सुनना चाहिए। कुछ छात्र रेगुलर न पढने की गलती करते है जिस कारण से वे टापर्स नही बन पाते हैं।
5 ध्यान केन्द्रित करें:- दोस्तों जब तक आपका ध्यान पढाई में नही लगेगा तब तक आप टापर्स नही बन पाएगें। ध्यान केन्द्रित करने के लिए मेडिटेशन करना सबसे अच्छा उपाय होता है। इसलिए ध्यान हटाने वाली चीजों से दूर रहना चाहिए जैसे टिकटाॅक, फेसबुक, व्हाटसेप एवं सोशलमिडिया आदि।
6 एक लक्ष्य बनाएं:- परीक्षा की तैयारी करते समय तनाव को नियंत्रित करके अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए। इसलिए एक लक्ष्य बनाकर पढाई करना चाहिए।अपने विषयों पर फोकस करके पढाई करना चाहिए तथा अपने स्वास्थ्य एवं अपने खान-पान पर विषेश ध्यान रखना चाहिए।
बस मेरी तरफ से बताये इन कुछ बिन्दुओं का ध्यान रखें। आशा करता हूॅ कि भगवान आपकी मेहनत को जरूर सफल बनायेंगे। सभी पाठकों एवं अभ्यार्थियों को अंत में ’’All The best’’ कहना चाहूॅगा।
दोस्तों हमने आपको जो तरीकें बताये है उससे आप टॉपर बन सकते है व इसमें से सबसे महत्वपूर्ण जो कार्य था वो है सुबह सही वक्त पर उठकर पढाई करना अगर आप सही समय पर पढाई करोगे तो कोई भी सवाल आपको बहुत आसानी से याद होंगे और जब सवाल ज्यादा से ज्यादा याद होंगे तो आप परीक्षा में भी अधिक अंक ला सकेगे व इससे आप टॉपर्स बन पाएगे।
अंत में आपसे दो पंक्तियाॅ शेयर करना चाहूॅगाः-
आपकी किस्मत आपको मौका देगी,
आपकी मेहनत सबको चैका देगी।
अगर आप “कैसे बनें टॉपर्स ” से सम्बंधित कोई अन्य सवाल पूछना चाहते है तो आप हमे Comment box में comment कर सकते है हम आपके सवाल का जल्द से जल्द जवाब देने की कोशिश करेगे ।

Zagat Razz://www. gyanjorhedyan.wordpress.com मै जगत राज Gyan Jo Rhe Ryan का संस्थापक हूँ हमें लेख लिखना व किताब पढ़ना बेहद पसंद है हम शिक्षा, कंप्यूटर, मोबाइल, सरकारी नौकरी, नई योजनाओं व इस प्रकार की अन्य कई जानकारी इस Wabsite पर लिखते है आप हमें कोई लेख भेजना चाहो तो हमें सम्पर्क कर सकते है – zagatrazz4444@gmail.com
Nicely done
ReplyDelete